बलिया में घर से किन्नर और युवक के शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

एक किन्नर की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बलिया : बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक युवक ने दो दिन पहले लापता हुए बिहार निवासी एक किन्नर की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में बुधवार की रात विजय गुप्ता (30) ने घर के तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि परिजन आज सुबह जब विजय को जगाने के लिए गए तो उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला और अंदर विजय का शव फांसी पर लटकता देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर को तलाशी ली तो दो दिन पहले लापता हुए बिहार निवासी किन्नर रेखा (65) का रक्तरंजित शव घर की छत पर पाया।

सिंह ने बताया कि किन्नर गत मंगलवार को लापता हो गया था। किन्नरों ने बैरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा जिले का रहने वाला यह किन्नर रानीगंज कस्बे में किराए के एक मकान में रहता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि विजय ने किन्नर रेखा की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में रेखा को अंतिम बार विजय के घर में जाते हुए देखा गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद विजय पर पुलिस का शिकंजा कस गया था और खुद को फंसता देखकर विजय ने आत्महत्या कर ली। सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in