सहानपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे नवीन
नितिन नवीन
नितिन नवीन
Published on

सहारनपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के सिलसिले में उत्तर प्रदेश आये भाजपा अध्यक्ष के दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है।

नवीन के सहारनपुर आगमन पर नागल, कोलकी टोल और ग्रेड रिसोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष के गुजरने वाले रास्तों को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया।

पूर्व सांसद राधव लखन पाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। नवीन अम्बाला मार्ग पर स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पश्चिमी उतर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसदों, पूर्व पार्टी विधायकों और विधान परिषद के पूर्व भाजपा सदस्यों के साथ बैठक करके उनसे चुनावी माहौल के बारे में जानकारी लेंगे।

शर्मा ने बताया कि इसके बाद नवीन प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों ओर जिला महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें मौजूदा संगठन की स्थितियों, बूथ स्तर की सक्रियता और चुनावी तैयारियो की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि नवीन का यह दौरा पश्चिमी उतर प्रदेश की 71 विधानसभा सीट को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नितिन नवीन
शिक्षिका की हत्या, जांच में बड़ा खुलासा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in