भाजपा ने देश में लागू किया हुआ है अघोषित आपातकाल, अखिलेश का गंभीर आरोप

जून 1975 में घोषित तौर पर आपातकाल लागू किया गया था
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Published on

फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जून 1975 में घोषित तौर पर आपातकाल लागू किया गया था लेकिन भाजपा ने इस समय देश में अघोषित आपातकाल लागू किया हुआ है। पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख ने आपातकाल की 50वीं बरसी से जुड़े एक सवाल पर कहा, इस समय देश में अघोषित आपातकाल जारी है। जयप्रकाश नारायण के भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन के बाद तो घोषित तौर पर आपातकाल लागू किया गया था लेकिन भाजपा ने इस वक्त अघोषित आपातकाल लगाया हुआ है।

उन्होंने कहा, देश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा धर्म से धर्म और जाति से जाति को लड़ा रही है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इटावा में यादव समाज के एक कथावाचक और उनके साथियों से मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए कहा, इटावा की घटना को शोषण करने वाले वर्चस्ववादी लोगों ने अंजाम दिया। भाजपा सपना दिखाती हैं कि हम विश्व गुरु हो गए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेरी बात मानते हैं, लेकिन इटावा जैसी घटनाएं समाज में बेहद निंदनीय है। ऐसी सभी घटनाये भाजपा सरकार में हो रहीं हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in