बागपत : खेकड़ा में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन

गांधी इंटर कॉलेज परिसर में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम
जयंत चौधरी
जयंत चौधरी
Published on: 

बागपत : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में स्थित गांधी इंटर कॉलेज परिसर में एक नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास आता है। हमारी प्राथमिकता है कि गांव और कस्बे के युवाओं को भी वही सुविधाएं मिलें जो बड़े शहरों में उपलब्ध हैं। चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और इसी क्रम में मवी कलां गांव के हाई स्कूल का इंटर कॉलेज में उन्नयन किया गया है। उन्होंने कहा, शिक्षा और खेल युवाओं को सशक्त बनाने के दो मजबूत स्तंभ हैं।

रोजगार के मुद्दे पर चौधरी ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य जारी रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in