ताजमहल में कांवड़ लेकर पूजा की कोशिश

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजेश्वर मंदिर भेजा
ताजमहल
ताजमहल
Published on

आगरा : अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के वास्तव में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए जलाभिषेक के लिए परिसर में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ी 11 महिलाएं श्रावण मास के पहले सोमवार को ताजमहल में जलाभिषेक करने की कोशिश करेंगी, इससे सतर्क पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया और राजेश्वर मंदिर में जाकर जलाभिषेक करवाया।

ताजमहल
'गाजीपुर की पहचान पर सपा-कांग्रेस ने संकट खड़ा किया', योगी का आरोप

हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने दावा किया कि ताजमहल दरअसल शिव मंदिर है और ताजमहल में कव्वाली हो सकती है तो पूजा अर्चना भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी रोक दिया है लेकिन संगठन के कार्यकर्ता श्रावण के आने वाले सोमवार को भी ताजमहल में कांवड़ ले जाकर पूजा का प्रयास करेंगे।

अखिल भारत हिंदू महा सभा के कार्यकर्ता पिछले वर्षों में कई बार ताजमहल को शिव मंदिर ‘तेजोमहालय’ होने का दावा कर सावन के महीने में पूजा अर्चना करने के लिए परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर चुके हैं, हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें हर बार रोक दिया गया।

ताजमहल
विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा-कांग्रेस का जोरदार हंगामा
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in