ATS ने सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज हासिल करने के आरोप में 1 संदिग्ध रोहिंग्या को पकड़ा

आरोपी की पहचान सैय्यद अकबर के 42 वर्षीय बेटे शहाबुद्दीन और नदीम कॉलोनी के निवासी के रूप में हुई
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS ने ) ने भारत में रहने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक संदिग्ध रोहिंग्या नागरिक को सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया है।

कुतुबशेर के थाना प्रभारी एच एन सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात एकता कॉलोनी से पकड़ा गया था, उससे पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि कुछ रोहिंग्या मूल के लोग जिले में मांस कारखानों में काम कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान सैय्यद अकबर के 42 वर्षीय बेटे शहाबुद्दीन और नदीम कॉलोनी के निवासी के रूप में बताई।

थाना प्रभारी के अनुसार तलाशी के दौरान एटीएस देवबंद इकाई ने उसके पास से एक जियो सिम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी और एक संपत्ति बिक्री विलेख की एक फोटोकॉपी के साथ एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी जेब से एक नीली पर्ची भी मिली जिसमें उसका नाम और देश के कॉलम में "म्यांमार" लिखा हुआ था। सिंह ने कहा कि ये दस्तावेज कथित तौर पर आरोपी ने भारत में रहने के लिए बनवाये थे।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, शहाबुद्दीन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अतीत में एक घर खरीदा था और बाद में उसे बेच दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लगभग 25 साल पहले म्यांमार से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और सहारनपुर में एक मांस फैक्टरी में काम कर रहा था।

ATS ने उसके खिलाफ कुतुब शेर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और दस्तावेज जब्त कर लिये हैं । सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in