किशोरी के अपहरण के आरोपी ने की आत्महत्या, परिवार ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी 22 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यह घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई, जहां भुता क्षेत्र का निवासी सलमान गुरुवार रात अपने घर में फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

उसके परिवार ने आरोप लगाया कि चार महीने पहले क्योलड़िया से एक नाबालिग लड़की के लापता होने के सिलसिले में बुलाए जाने के बाद पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। लड़की के परिवार ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान लड़की के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में सलमान का नंबर मिला जिसके आधार पर उसे 26 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सलमान से पूछताछ की गई और फिर उसे जाने दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस द्वारा मारपीट के आरोपों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश मिश्रा कर रहे हैं। एएसपी मुकेश मिश्रा ने कहा, सलमान को रात भर हिरासत में नहीं रखा गया। उससे पूछताछ की गई और फिर उसी दिन उसे छोड़ दिया गया। फिर भी, हम पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपराध निरीक्षक की भूमिका की जांच करेंगे।

सलमान की मौत के बाद, उसके परिवार और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को क्योलड़िया पुलिस थाने के बाहर छह घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने लड़की के परिवार पर धमकी और उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in