लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस की ट्रक से टक्कर में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

दिल्ली से बिहार जा रही बस में यात्री सवार थे
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

आगरा : आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर बुधवार तड़के खड़े ट्रक से एक बस के टकराने से 2 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दिल्ली से बिहार जा रही बस में यात्री सवार थे। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास यह बस रात करीब एक बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, टक्कर लगने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमन दीप ने बताया, हमें देर रात घटना की सूचना मिली और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in