‘इंस्टाग्राम’ पर पाकिस्तान के समर्थन पोस्ट कर फंसा मोहम्मद रियाज नामक युवक, गिरफ्तार

‘इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर’ के रूप में पाकिस्तानी झंडा भी दिखाया था
पोस्ट
पोस्ट
Published on: 

संभल : संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित तौर पर सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को ‘साइबर पेट्रोलिंग’ के दौरान बहजोई थाना क्षेत्र में मोहम्मद रियाज (25) द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में किया गया एक पोस्ट नजर आया तथा आरोपी ने अपने ‘इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर’ के रूप में पाकिस्तानी झंडा भी दिखाया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रियाज ने उक्त पोस्ट में ‘चाहे कुछ भी हो जाए, हमें पाकिस्तान का समर्थन करना है’ लिखा था। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली कार्रवाई) के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी कर मामले में अग्रिम कार्यवाही की गयी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in