ताजमहल परिसर में महाराष्ट्र से आए पर्यटक की मौत, बेहोश होकर गिरे...फिर नहीं उठ सके

महाराष्ट्र के लातूर से आए थे आगरा
ताजमहल
ताजमहल
Published on: 

आगरा : आगरा में ताजमहल के भ्रमण के दौरान बुधवार को अचानक गश खाकर गिरे महाराष्ट्र निवासी एक पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले 45 वर्षीय शिवलिंग बबय्या स्वामी अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे, तभी उनकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी और रॉयल गेट के पास वह बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ताजमहल के सहायक संरक्षण अधिकारी प्रिंस वाजपेयी ने बताया, दोपहर करीब सवा एक बजे शिवलिंग बबय्या स्वामी रॉयल गेट के पास गिर पड़े। सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने कहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लगेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News