अवैध संबंध के शक में साथी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

दोनों पास ही में झुग्गी में रहते थे
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर ने अपने साथी मजदूर की सोमवार को पीटकर हत्या कर दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी गोलू कुमार और मोतीहारी निवासी हरिमोहन नॉलेज पार्क में निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। दोनों पास ही में झुग्गी में रहते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे और इसी दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि हरिमोहन ने पास पड़ी ईंट गोलू के सिर पर मारी और मारपीट भी की।

उन्होंने बताया कि आरोपी गोलू को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया। अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोलू को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी को शक था कि गोलू के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News