घाघरा नदी में मगरमच्छ ने बालक को जबड़ों में दबोचा

बहराइच में नदी किनारे शौच के लिए गए बालक पर मगरमच्छ का हमला
मगरमच्छ
मगरमच्छ
Published on: 

बहराइच : बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

बौंडी थाना प्रभारी टी.एन. मौर्य ने बताया कि टिकुरी गांव निवासी सुनील (12) गुरुवार शाम अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई कराने के बाद घाघरा नदी के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे जबड़ों में दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के चाचा और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर तथा ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया और भारी मशक्कत के बाद रात में नदी से बालक का शव बरामद हुआ।

मगरमच्छ
लखीमपुर हिंसा मामले में गवाह धमकाने की जांच पूरी

इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने बालक का दाहिना पैर चबा डाला तथा कमर के नीचे का कुछ हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था। मगरमच्छ ने मृत शरीर का ऊपरी हिस्सा नहीं खाया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और गांव में वह अपने चाचा के यहां रहता था।

उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मगरमच्छ
योगी का हमला : सपा राज में ‘सैफई सिंडिकेट’ के कब्जे में थीं सरकारी नौकरियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in