गोंडा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
मौसम
मौसम
Published on

गोंडा : गोंडा जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के दत्तनगर बिसेन निवासी कुणाल शर्मा (20) आज सुबह जब घर के पास हैंडपंप से पानी लेने गया था तो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में ग्राम काजीदेवर में आकाशीय बिजली गिरने के कारण रामदेव यादव (46) की मौत हो गई। सरकार के निर्देशानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in