प्रयागराज में 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, बहन के साथ स्कूल से जा रहा था घर

प्रयागराज में 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, बहन के साथ स्कूल से जा रहा था घर
Published on

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मारपीट की दिल दहलाने वाली ख़बर है। जानकारी के मुताबिक चचेरी बहन से छेड़खानी करने का विरोध करने पर दसवीं के छात्र की हत्या कर दी गई। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला ?

यूपी के प्रयागराज में सोमवार (28 अगस्त) की शाम को स्कूली छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध छात्र कर रहा था। जिसके बाद उसी के स्कूल के छात्रों ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने लकड़ी के पटरों से मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद वह सड़क पर ही बेहोश हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बता दें कि मारपीट का आरोप दूसरे समुदाय के मुस्लिम युवकों पर लगा है। देर रात तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।

छेड़खानी से पुलिस का इनकार

मामले की सूचना पाकर प्रयागराज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया। पुलिस ने मामले में छेड़खानी की बात नहीं मानी है और इसे आपसी विवाद में हत्या की बात कही है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुस्लिम छात्रों ने पीट-पीटकर की हत्या

पूरा मामला प्रयागराज के खीरी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक दसवीं क्लास में पढ़ने वाला एक किशोर (सत्यम शर्मा) का सोमवार को स्कूल में दूसरे समुदाय के मुस्लिम छात्रों से विवाद हुआ था। शुरुआती विवाद के बाद शिक्षक ने समझाकर मामले को खत्म कराया। इसके बाद छुट्टी के वक्त सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी छात्रों ने बाहरी लड़कों के साथ मिलकर सत्यम और उसकी चचेरी बहन को घेर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक चचेरी बहन से आरोपियों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर भाई की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।

मामले में 5 आरोपियों पर शिकायत दर्ज
पिटाई से छात्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इनमें दो स्कूली छात्र है। कार्रवाई के दौरान 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नामजद, तीन अन्य आरोपी शामिल है। वहीं, यमुनानगर के DCP संतोष मीणा ने छेड़खानी की घटना से इनकार कर स्कूल में हुए विवाद की वजह से हत्या की बात कही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in