यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने बनाए तीन नए कीर्तिमान

कैदियों ने भी रचा इतिहास
यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने बनाए तीन नए कीर्तिमानचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

लखनऊ : यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस बार हाईस्कूल यानी 10वीं में 90.40 फीसदी और इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 80.38 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। टॉपर्स की अगर बात करें, तो 10वीं की परीक्षा में बाराबंकी की अंशिका और सीतापुर की कशिश संयुक्त तौर पर टॉपर रही हैं । वहीं, 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। टॉपर्स के अलावा यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस बार कई मायनों में खास रहा है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए तीन नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

अभी तक का सबसे तेज रिजल्ट

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो गई थीं। इसके बाद 16 मार्च से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हुआ। एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए यूपी बोर्ड ने महज 19 दिनों के भीतर, 4 अप्रैल 2026 तक मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने संबंधी बाकी काम भी 19 दिनों के भीतर निपटाते हुए 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए ।

हाईस्कूल का सबसे शानदार परिणाम

103 साल के इतिहास में यह पहला मौका जब हाईस्कूल का परिणाम सबसे शानदार रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल हाईस्कूल का परिणाम 90.42 प्रतिशत रहा है। यह पिछले साल के 90.11 प्रतिशत से भी ज्यादा है। 1923 से 2026 तक यूपी बोर्ड 104 परीक्षाएं करा चुका है। हालांकि, साल 2021 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 99.53 प्रतिशत रहा था, लेकिन यह परिणाम बिना परीक्षा परिणाम के घोषित हुआ था, क्योंकि उस साल कोरोना काल था। इस तरह से नियमित परीक्षा के अनुसार 2026 का परिणाम ऐतिहासिक माना जा रहा है।

जेल में बंद कैदियों ने रचा इतिहास

2026 यूपी बोर्ड की परीक्षा में जेल में बंद कैदियों ने इतिहास रचा है। सलाखों के पीछे रहकर पढ़ाई करने वाले कैदियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की मशाल जलाए रखी। हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत कैदी पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 84.44 प्रतिशत कैदी पास हुए हैं। यूपी में 203 कैदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 181 कैदी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में 68 कैदी शामिल हुए थे, जिसमें 67 कैदी पास हुए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 135 कैदी शामिल हुए थे। इनमें 114 कैदी पास हुए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in