सांसद बांसुरी स्वराज के पिता का निधन

मिजोरम में राज्यपाल रह चुके थे वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल
स्वराज कौशल का निधन।
दिवंगत पत्नी सुषमा के साथ स्वराज कौशल।
Published on

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के पति एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल तथा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती संतान बांसुरी स्वराज नयी दिल्ली से सांसद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा वंचितों की मदद के लिए कानूनी पेशे का उपयोग करने के लिए उन्हें याद किया। मोदी के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शाक व्यक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का 2019 में निधन हो गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in