सेवा और व्यापार को साथ बढ़ा रहा JITO

शिक्षा, सामाजिक सेवा और आर्थिक सशक्तीकरण के जरिए जैन समाज को जोड़ने का प्रयास
सेवा और व्यापार को साथ बढ़ा रहा JITO
Published on: 

सिलीगुड़ी : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) जैन उद्योगपतियों, कारोबारियों, पेशेवरों और विचारकों को एक मंच पर जोड़ने वाला वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। 20 मार्च 2007 को स्थापित इस संगठन का मुख्यालय मुंबई में है। संगठन का उद्देश्य व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा और शिक्षा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना है।

जीतो मुख्य रूप से सेवा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण को अपने कार्यों का आधार मानता है। सेवा के तहत मानवता और समाज कल्याण से जुड़ी परियोजनाएं संचालित की जाती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मूल्य आधारित शिक्षा, कौशल विकास और छात्रवृत्ति जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं।

आर्थिक सशक्तीकरण के तहत उद्यमियों और पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग, व्यापार विस्तार, मार्गदर्शन और स्टार्टअप से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है। संगठन से भारत के अलावा विदेशों में भी बड़ी संख्या में सदस्य जुड़े हैं और इसके विभिन्न चैप्टर व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से गतिविधियां संचालित होती हैं।

जीतो की प्रमुख पहलों में जीतो इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (जेआईआईएफ) भी शामिल है, जो शुरुआती चरण के स्टार्टअप को इनक्यूबेशन, मार्गदर्शन और निवेश संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम करता है। इसके अलावा व्यापारिक सम्मेलन, रोजगार मेले और सामाजिक पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

संगठन के माध्यम से व्यापार और सामाजिक सेवा को साथ लेकर समुदाय के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in