23 अप्रैल को बंगाल आ रही हैं राष्ट्रपति

23 अप्रैल को बंगाल आ रही हैं राष्ट्रपति
Published on

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स कल्याणी के प्रथम वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने बंगाल दौरे पर आयेंगी। दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल की दोपहर 12 बजे कल्याणी एम्स के डॉ. बी सी रॉय ओडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति के अलावा इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंदा बोस भी रहने की उम्मीद है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह एम्स कल्याणी का पहला दीक्षांत समारोह है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in