IIT मुंबई छात्र आत्महत्या :  मामले में पुलिस जांच और आजाद मैदान में धरना जारी

IIT मुंबई छात्र आत्महत्या : मामले में पुलिस जांच और आजाद मैदान में धरना जारी

Published on: 

मुंबई

: IIT, मुंबई के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे (22) की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की जांच जारी है। 18 सितंबर को हॉस्टल के कमरे में मृत मिलने से कुछ घंटे पहले साहिल ने मिड-सेमेस्टर 'थर्मोडायनामिक्स' परीक्षा के दौरान मोबाइल पर चैटजीपीटी के इस्तेमाल के आरोप में पकड़े जाने पर एक महिला मित्र को फोन कर गहरा पछतावा जताया था। पुलिस ने इस संबंध में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सहित 25 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं और डिजिटल साक्ष्य के लिए साहिल का फोन फॉरेंसिक लैब भेजा है। इस बीच, साहिल के माता-पिता ने संस्थान पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पिता रवींद्र वाकोडे की शिकायत पर पवई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिन्हें बाद में प्रशासनिक मामलों के डीन पद से हटा दिया गया। न्याय की मांग को लेकर पिता ने सोमवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वहीं, IIT मुंबई और अन्य संस्थानों के छात्र संगठनों ने भी मोमबत्ती मार्च निकालकर इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग का समर्थन किया है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in