टॉप न्यूज़
बरानगर में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप
बैरकपुर :
उत्तर 24 परगना के बरानगर नगरपालिका के 22 नंबर वार्ड स्थित नेताजी कॉलोनी के रोलैंड इलाके में 23 वर्षीय युवती ने 58 वर्षीय बुजुर्ग पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती कलकत्ता विश्वविद्यालय की छात्रा बताई जा रही है। उसने बरानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग ने युवती को अपने कमरे में बुलाकर पैसों का लालच दिया और प्रेम प्रस्ताव रखने के बाद कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना के बाद मकान पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए परिवार को फंसाने का दावा किया। इस दौरान धक्का-मुक्की की भी खबर है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।

