विधानसभा में सुरक्षा अलर्ट, सायरन तैयार रखने को कहा गया

कर्मचारियों की छुट्टियां रदद्, अनावश्यक रूप से घबराएं नहीं, सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं : स्पीकर
विधानसभा में सुरक्षा अलर्ट, सायरन तैयार रखने को कहा गया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

काेलकाता : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राज्य प्रशासन हर एहतियात बरत रहा है। सभी सरकारी कार्यालयों में चौक्कसी बढ़ायी जा रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। सार्वजनिक सेवा के रखरखाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस तनाव के माहौल में पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी विधानसभा कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गयी हैं। विधानसभा स्पीकर विमान बनर्जी ने यह घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक कहा गया है कि सुरक्षा कर्मी अलर्ट मोड में रहें। कहीं कुछ भी संदेहजनक हो तो स्थानीय पुलिस थाना को सूचित किया जाये।

सायरन तैयार रखने को कहा गया

नवान्न ने पहले ही सायरनों को काम में लाने के लिए कहा है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में भी सायरन को उपयोग में लाने की तैयारी करने को कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों से कहा गया है कि सायरन को उपयोग में लाने के उपाय किये जायें। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में अपनी सुरक्षा के लिए विधानसभा के अपने सुरक्षा कर्मी तैनात होते हैं। वहीं काेलकाता पुलिस से भी भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती है। सूत्रों की मानें तो और ज्यादा सुरक्षा कर्मी बढ़ाये जा सकते हैं।

हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं : स्पीकर

स्पीकर विमान बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसी अनुसार सभी छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। विधानसभा के जितने कर्मचारी हैं, अधिकारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी सभी कार्यालय आये हैं। अगर कोई आपातकालीन स्थिति आती है तो हमलोगों ने उससे निपटने के लिए भी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों से लेकर विधायकों की कैसे रक्षा करनी है इसके लिए स्टेप लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराएं नहीं। हम सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in