‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ से जुड़ेगा बंगाल

‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ से जुड़ेगा बंगाल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ से पश्चिम बंगाल जुड़ने जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य की नयी सरकार ने इस योजना में शामिल होने का फैसला आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। गुरुवार को कोलकाता के धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक राज्य इस योजना से जुड़ा नहीं था, पिछली सरकार के कारण ऐसा नहीं हो पाया था लेकिन अब से पश्चिम बंगाल के कारीगर भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in