नाले के निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

शेड्यूल सार्वजनिक नहीं करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पंचायत सदस्य ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
नाले के निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
Published on

इस्लामपुर : माटीकुंडा-1 ग्राम पंचायत के वेस्ट डांगापाड़ा इलाके में नाले के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू करने से पहले उन्हें काम का शेड्यूल, लागत और इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि बार-बार शेड्यूल दिखाने की मांग के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने काम बंद कराया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी जानकारी सार्वजनिक करने के बाद ही निर्माण शुरू किया जाए।

पंचायत सदस्य मोहम्मद बानू ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि काम तय शेड्यूल के अनुसार हो रहा है और शेड्यूल उनके पास मौजूद है। उन्होंने बताया कि यह नया निर्माण नहीं, बल्कि पुराने नाले का नवीनीकरण कार्य है। दूसरी ओर, ग्रामीण अपने आरोपों पर कायम हैं। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता और स्वीकृत योजना के अनुरूप काम की जांच कराने की मांग की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in