धोखे से गोमांस खिलाने पर मार डाला

आरोपी युवक गिरफ्तार, मृतक बिहार के छपरा जिले का रहने वाला
धोखे से गोमांस खिलाने पर मार डाला
पुलिस गिरफ्त में आरोपी वीरेंद्र यादव।
Published on

वाराणसी : वाराणसी में धोखे से गोमांस खिलाने और बाद फिर बार-बार इस बात पर ताना कसने से नाराज एक हिन्दू ने अपने मुस्लिम मित्र की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने को शनिवार रात को आरोपी को उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले युवक की पहचान की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो सोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी को महागांव गांव में 31 वर्षीय आफताब आलम का शव मिला जिसकी पहचान बिहार के छपरा जिले के निवासी के तौर पर हुई। पीड़ित के परिवार द्वारा हत्या का शक जताने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उनके मुताबिक, आफताब के बैंक खातों की जांच में वीरेंद्र नाम के एक व्यक्ति के खाते में पैसे अंतरित होने का पता चला जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक ATM से मिली CCTV कैमरे की फुटेज में वीरेंद्र, आफताब के साथ दिख रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार रात उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया गया।

पूरा मामला समझें : त्रिपाठी ने कहा कि पूछताछ के दौरान वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने आफताब के साथ बेंगलुरु में काम किया था, जहां आफताब ने कथित तौर पर उसे बिना बताए गोमांस खिला दिया था और बाद में दोस्तों के सामने इस बात पर ताना कसा। इसके बाद आरोपी ने ठान लिया कि अब वह आफताब की हत्या कर इसका बदला लेगा। इसी क्रम में 7 जनवरी को वीरेंद्र ने आफताब को अपने घर बुलाया और फिर एक साथी के साथ उसे महागांव के एक सुनसान स्थान पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। थानेदार ने बताया कि अगले दिन, वीरेंद्र ने आफताब के मोबाइल फोन से अपने बैंक खाते में पैसे अंतरित किए। त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र के खुलासे पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, पीड़ित का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, और अन्य आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in