ऑपरेशन सिंदूर में महिला सैनिकों की उपलब्धियों को तृणमूल महिला ने किया सैल्यूट

ऑपरेशन सिंदूर में महिला सैनिकों की उपलब्धियों को तृणमूल महिला ने किया सैल्यूट
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ऑपरेशन सिंदूर में देश के सैनिकों के शौर्य पर हर किसी को गर्व है। हर नागरिक सैनिकों को सलाम कर रहा है। विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की उपलब्धियों की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। हमारी ऐसी बहादुर महिला सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए तृणमूल महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर उन्हें सैल्यूट किया है। बैनर में साफ लिखा हुआ था, ऑपरेशन सिंदूर पर महिलाएं आज गर्वित हैं। एक रैली जादवपुर से शुरू हुई। इस रैली में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, डॉ. शशि पांजा, कृष्णा चक्रवर्ती सहित भारी संख्या में महिला तृणमूल कांग्रेस की कर्मी और समर्थक शामिल हुईं। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि हमलोग देश के साथ हैं। देेश के लिए हमलोग कभी भी राजनीति को बीच में नहीं लाते हैं। देश के लिए हमारे तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी गये हैं। सभी महिलाओं ने सिर पर तिरंगा के रूप में घुंघट लिया था। मंत्री शशि पांजा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। यह हमारा गौरव है। घुंघट हर समय में सुरक्षा देता है, यह घुंघट हमेशा ही शक्ति का प्रतीक है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in