

कोलकाता : पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने मंगलवार को कहा कि चंदननगर की ऐतिहासिक रजिस्ट्री बिल्डिंग के जीर्णोद्धार और उसके नए इस्तेमाल (अडैप्टिव रियूज़) का काम शुरू किया जायेगा । करीब 5.74 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को भारत में फ़्रांस के दूतावास के सहयोग से पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 19वीं सदी की इस इमारत को फ़्रेंच विशेषज्ञों की तकनीकी मदद से संरक्षित किया जाएगा और इसे रहने की सुविधा और रेस्तरां के साथ एक हेरिटेज टूरिज़्म आकर्षण के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पश्चिम बंगाल हेरिटेज कमीशन और वित्त विभाग से मंज़ूरी मिल गई है। बंगाल में टूरिजम को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये जा रहे है और इनमें से ही यह एक कदम है।