एनजेपी स्टेशन पर 50 लाख का गांजा बरामद

अगरतला से बिहार ले जाया जा रहा था गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
एनजेपी स्टेशन पर 50 लाख का गांजा बरामद
Published on

सिलीगुड़ी : न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सोमवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, अगरतला से बिहार गांजा ले जाने की सूचना पर एसओजी और एनजेपी जीआरपी ने एनजेपी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर अभियान चलाया। डाउन रानी कमलापति एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने के बाद जवानों ने ट्रेन में तलाशी शुरू की।तलाशी के दौरान ट्रेन के एक एसी कोच से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा अगरतला से बिहार ले जाया जा रहा था।पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। बरामद गांजे की मात्रा और उसकी कीमत को लेकर भी पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से आरोपितों की रिमांड की मांग करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in