भाप्रास 30 जून को जेडएसआई दिवस के रूप में मनाएगा अपना 110वां स्थापना दिवस

1 से 3 जुलाई तक प्राणी वर्गीकरण शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा
भाप्रास 30 जून को जेडएसआई दिवस के रूप में मनाएगा अपना 110वां स्थापना दिवस
Published on

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे अध्यक्षता

कोलकाता : भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (भाप्रास) 30 जून को जेडएसआई दिवस के रूप में अपना 110वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस उत्सव के बाद यह संगठन 1 जुलाई से 3 जुलाई तक निर्धारित प्राणी वर्गीकरण शिखर सम्मेलन-2025 की मेजबानी करेगा। केन्द्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्राणी वर्गीकरण शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 30 जून को किया जाएगा। यह जानकारी जेडएसआई की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की स्थापना 1 जुलाई 1916 को कोलकाता में एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान के रूप में हुई थी, जो वर्तमान में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत कार्य कर रहा है।

भाप्रास ने वर्गीकरण संबंधी ज्ञान को आगे बढ़ाने में निभायी है महत्वपूर्ण भूमिका

भारत में जीव-जंतुओं के अन्वेषण और अनुसंधान के लिए अग्रणी संस्थान के रूप में भाप्रास ने वर्गीकरण संबंधी ज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, भारत की समृद्ध जैव विविधता को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक वैज्ञानिक प्रयासों को समर्थन भी दिया है। 30 जून को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के 110वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जेडएसआई द्वारा जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर 110 घंटे का हैकथॉन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाप्रास के प्रतिष्ठित प्रकाशन एनिमल डिस्कवरीज-2024 को जारी किया जाएगा जिसमें वैश्विक और भारतीय जीव डेटाबेस में 600 से अधिक प्रजातियां शामिल होंगी।

भारत के जीवों की सूची के संस्करण 2.0 का होगा अनावरण

उन्होंने बताया कि भारतीय प्राणी सर्वेक्षण 110वें जेडएसआई दिवस समारोह के दौरान भारत के जीवों की सूची के संस्करण 2.0 का अनावरण करेगा। दशकों के शोध और जुलाई 2024 में जारी किए गए प्रारंभिक संस्करण के आधार पर यह संकलन, 105,244 प्रजातियों और उप- प्रजातियों का सावधानीपूर्वक विवरण देता है। चेकलिस्ट में 121 टैक्सा - विशिष्ट सूचियाँ शामिल हैं, जिनमें प्रोटिस्ट से लेकर स्तनधारियों तक सभी प्रकार के जीव शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in