जिला परिषद दक्षिण अंडमान का कैंपबेल बे दौरा

कई सामुदायिक परिसंपत्तियों का लोकार्पण
जिला परिषद दक्षिण अंडमान का कैंपबेल बे दौरा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कैंपबेल बे : जिला परिषद दक्षिण अंडमान के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैंपबेल बे का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा किया। दल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशांत पांढा (आईएएस), उपाध्यक्ष बूमीनाथन तथा कार्यकारी अभियंता एल. गांधी शामिल थे। दौरे के दौरान, जिला परिषद द्वारा विकसित प्रमुख सामुदायिक परिसंपत्तियों का लोकार्पण एवं जन-समर्पण किया गया, जिनमें जोगिंदर नगर स्थित ओल्ड मरीन क्वारी के पास तालाब के निकट बच्चों का पार्क, गोविंद नगर में हिंदू शवदाह गृह के आसपास मंच तथा मिनी स्टेडियम (वार्ड नंबर 3, इंदिरा नगर) में फ्लडलाइट्स शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंपबेल बे का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी और मछुआरा समुदाय से संवाद कर उनके आजीविका व बुनियादी ढांचे संबंधी मुद्दे सुने। 10 अगस्त को पंचायती राज सदस्यों के साथ बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुझाव और प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से सामूहिक प्रयास से सतत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in