शहीद द्वीप दौरे पर पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी

दक्षिण अंडमान ज़िला परिषद के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी ने दक्षिण अंडमान ज़िला परिषद के कार्यकारी अभियंता और अन्य अभियंता अधिकारियों के साथ शहीद द्वीप का दौरा
दक्षिण अंडमान ज़िला परिषद के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी ने दक्षिण अंडमान ज़िला परिषद के कार्यकारी अभियंता और अन्य अभियंता अधिकारियों के साथ शहीद द्वीप का दौरा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : दक्षिण अंडमान जिला परिषद के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी ने रविवार, 9 नवम्बर 2025 को जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता एवं अन्य अभियंता अधिकारियों के साथ शहीद द्वीप (Shaheed Island) का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य द्वीप पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करना था।अध्यक्ष अधिकारी ने दौरे के दौरान जिला परिषद द्वारा संचालित सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, जल आपूर्ति और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाएँ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएँ ताकि द्वीपवासियों को समय पर सुविधाएँ मिल सकें। निरीक्षण के बाद प्रकाश अधिकारी ने नील केंद्र में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और द्वीप के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनीं और कई महत्वपूर्ण विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कई लंबित और आवश्यक मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • निष्क्रिय जल परियोजना का पुनर्जीवन,

  • क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों का प्रतिस्थापन,

  • जेटी पर व्हीलचेयर और ट्रॉली की व्यवस्था,

  • यात्री कक्ष का निर्माण एवं टिकट काउंटर का नवीनीकरण,

  • तथा आंगनबाड़ी केंद्र लक्ष्मणपुर के ऊपर खतरनाक पेड़ों की कटाई जैसी मांगें शामिल थीं।

अध्यक्ष अधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि द्वीप के प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखी जाए और कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

प्रकाश अधिकारी ने यह भी कहा कि जिला परिषद का उद्देश्य द्वीप क्षेत्रों के संतुलित विकास के साथ-साथ पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभागीय समन्वय और स्थानीय सहयोग से शहीद द्वीप शीघ्र ही एक मॉडल विकास क्षेत्र के रूप में उभरेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in