'युवा साथी' योजना': अब ऑनलाइन में भी आवेदन शुरू

पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: महानगर समेत राज्य के सभी जिलों में रविवार को ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के फॉर्म वितरण के पहले दिन रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अंतरिम बजट में इस नई योजना की घोषणा की थी। 15 फरवरी से राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पहले ही दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू कर दी है, ताकि दबाव कम किया जा सके। अब आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘अमादेर पारा अमादेर समाधान’ पोर्टल पर जाकर https://apas.wb.gov.in/ के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। वेबसाइट पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है। आवेदक को पहले ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा।

मोबाइल पर आए ओटीपी के सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। बेसिक डिटेल्स, दस्तावेज अपलोड और फाइनल सबमिट—इन तीन चरणों के बाद आवेदन पूरा हो जाएगा। आवेदन के बाद उसकी प्रति डाउनलोड भी की जा सकती है।

आवेदन से पहले आवेदकों को माध्यमिक परीक्षा का एडमिट कार्ड और मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक का पहला पन्ना, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (निर्धारित फॉर्मेट में) तैयार रखने होंगे। एक वैध मोबाइल नंबर अनिवार्य है, जिस पर ओटीपी और अन्य सूचनाएं भेजी जाएंगी।

इसके अलावा युवा एवं क्रीड़ा विभाग की वेबसाइट West Bengal Youth Services and Sports Department (https://sportsandyouth.wb.gov.in/wbyouthservices) से भी फॉर्म डाउनलोड कर संबंधित कैंप में जमा किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in