भुवनेश्वर में यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों ने कहासुनी के बाद महाराणा पर धारदार हथियार से हमला किया। उन्होंने बताया कि वह खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे एक नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।
Bloody attack at school gate: Student stabbed in the back while trying to save friend in exam hall dispute
सांकेतिक फोटो User
Published on

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ‘यूट्यूबर’ की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे मंचेश्वर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जीजीपी कॉलोनी में हुई और मृतक की पहचान पलासुनी इलाके के निवासी राहुल महाराणा के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों ने कहासुनी के बाद महाराणा पर धारदार हथियार से हमला किया। उन्होंने बताया कि वह खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे एक नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तीन लोगों को गिरफ्तार करके अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in