

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता
डायमंड हार्बर : नाबालिग के यौन शोषण के जघन्य अपराध में दोषी करार युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी गयी है। इसके अलावा उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। युवक का नाम रहिदुल आदलदार है। वहीं पीड़िता को सरकार की ओर से 3 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपित ने नाबालिग का यौन शोषण कर उसका वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे कई अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। घटना डायमंड हार्बर पुलिस जिला के पारुलिया कोस्टल थाना क्षेत्र की है। सभी सबूतों, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सरकारी वकील की सक्रियता के आधार पर अदालत ने बेहद कम समय में यह सजा सुनायी।