-->

कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए फोटो खींचने गईं चार छात्राओं से मारपीट का आरोप

Youth Assaulted Over Photography Despite No Restrictive Signage, Video Viral
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए ऐतिहासिक गोबरडांगा जमींदारबाड़ी में फोटो खींचने गई चार छात्राओं के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि जमींदार परिवार के सदस्य सौमिक प्रसन्न मुखर्जी ने उन्हें तस्वीरें लेने से रोका। जब वे वहां से निकलने लगीं तो एक छात्रा को थप्पड़ मारा गया और विरोध करने पर दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर उसकी पिटाई की गई। घटना के बाद चारों छात्राओं ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि वे केवल अपने कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए तस्वीरें लेने गई थीं।

परिसर में कहीं भी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध का कोई बोर्ड या सूचना नहीं लगी थी, इसके बावजूद उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं परिवार के सदस्य स्वपन प्रसन्न मुखर्जी का कहना है कि सौमिक मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनके अनुसार, सौमिक ने केवल तस्वीरें लेने से मना किया था, जबकि उनके शरीर पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in