अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सागर की गहराइयों में भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धाओं का अनोखा योग प्रदर्शन

समुद्र की गहराइयों में योगाभ्यास कर भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धाओं ने अनुशासन, आत्मबल और भारतीय संस्कृति का अनोखा संगम दुनिया के सामने रखा
Yoga
पानी के अंदर योग करते दिखे भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धा
Published on

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर भारतीय नौसेना ने एक ऐसा नजारा पेश किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर योग खुले मैदान, पार्क या सभागारों में किया जाता है, लेकिन इस बार नौसेना के जवानों ने समुद्र की गहराइयों में योगाभ्यास कर योग की ताकत और भारतीय संस्कृति का अनोखा संदेश दिया।

INS सातवाहन में हुआ खास आयोजन

विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पनडुब्बी प्रशिक्षण संस्थान INS सातवाहन में यह विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पानी के अंदर विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। इस अनोखे आयोजन ने योग के प्रति लोगों की रुचि और बढ़ा दी।

सेना ने अनुशासन और आत्मबल का दिया संदेश

भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धाओं ने योग के माध्यम से यह दिखाया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है। पानी के भीतर किया गया यह अभ्यास अनुशासन, एकाग्रता और आत्मबल का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, इस अनोखे योग सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौसेना के जवानों को पानी के भीतर शांत और संतुलित तरीके से योग करते देखा जा सकता है।

सागर की गहराइयों में सैना ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश और दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन भारतीय नौसेना का यह प्रयास सबसे अलग नजर आया। इस आयोजन ने यह साबित किया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और मजबूत बनाने का माध्यम है। सागर की गहराइयों में किया गया यह योगाभ्यास भारतीय संस्कृति और योग की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in