येशु-येशु वाले पादरी क्या जाऐंगे जेल ? लगा बड़ा आरोप

SIT का गठन किया गया
येशु-येशु वाले पादरी क्या जाऐंगे जेल ? लगा बड़ा आरोप
Published on

नई दिल्ली - जालंधर के प्रसिद्ध चर्च, ग्लोरी एंड विजडम के पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक महिला ने उन पर यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पादरी ने उसे अश्लील संदेश भेजे, डराने-धमकाने की कोशिश की और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। महिला के मुताबिक, वह 2017 में चर्च से जुड़ी थी लेकिन 2023 में इसे छोड़ दिया।

2022 का बताया जा रहा है मामला

पीड़िता ने पादरी पर आरोप लगाया कि 2022 में हर रविवार उसे चर्च के एक कैबिन में अकेले बैठाया जाता था, जहां उसे पादरी ने अनुचित तरीके से छूने और गले लगाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। साथ ही, राज्य महिला आयोग ने पादरी बजिंदर सिंह से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

दी थी जान से मारने की धमकी

महिला का कहना है कि जब वह कॉलेज जाती थी, तो कारों से उसका पीछा किया जाता था। उसके परिवार को धमकाया गया कि उसके पिता घर वापस नहीं आएंगे और उसकी मां चर्च से जिंदा नहीं लौटेगी। इस भय और मानसिक तनाव के कारण वह गहरे अवसाद में चली गई और किसी से अपनी तकलीफ साझा नहीं कर सकी। इसके अलावा, महिला ने पादरी पर नशीले पदार्थों और लड़कियों की तस्करी में शामिल होने का भी गंभीर आरोप लगाया। उसने दावा किया कि पादरी दिल्ली के जीबी रोड पर लड़कियों को बेचने का धंधा करता है।

क्या कहा बजिंदर सिंह ने ?

बजिंदर सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने कहा कि वह दो छोटे बच्चों का पिता है और इस तरह के गलत काम में शामिल नहीं हो सकता। साथ ही, उसने यह भी घोषणा की कि जो लोग उसे फंसा रहे हैं, उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेगा। हालांकि, एक वीडियो में पादरी अपने अनुयायियों से अपील करता नजर आ रहा है कि वे आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ एकजुट हों और उनके घरों तक पहुंचें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in