राज्य में फिर से येलो अलर्ट जारी, आज भारी बारिश की संभावना

दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में येलो अलर्ट जारी
राज्य में फिर से येलो अलर्ट जारी, आज भारी बारिश की संभावना
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में कई दिनों की लगातार बारिश के बाद अचानक उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच एक बार फिर से अलीपुर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बुधवार यानी आज से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश शुरू हो सकती है। जानकारी मिली है कि समुद्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। आज दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से बारिश और बढ़ने की संभावना है। कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार-शुक्रवार को कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

कई जिलों में फिर से मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। नतीजतन, कई जिलों में फिर से बाढ़ की स्थिति पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले हफ्ते भी भारी बारिश हुई थी। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। इस बार फिर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है जिसके मद्देनजर पूरे दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। घाटाल समेत पूरे पश्चिमी मिदनापुर में कई इलाके अब भी जलमग्न हैं। नतीजतन, स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in