यानिक सिनर का डोपिंग प्रतिबंध खत्म

इटालियन ओपन में करेंगे वापसी
यानिक सिनर का डोपिंग प्रतिबंध खत्म
Published on: 

रोम : विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर पर डोपिंग के लिए लगा तीन महीने का प्रतिबंध सोमवार को खत्म हो गया और वह अपने घरेलू टूर्नामेंट इटालियन ओपन से कोर्ट पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इटालियन ओपन में यह पहला अवसर होगा जब कोई स्थानीय खिलाड़ी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगा। इटालियन ओपन 25 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से पहले आखिरी बड़ा क्लेकोर्ट टूर्नामेंट है। सिनर को पहले दौर में बाई मिली है। वह शुक्रवार या शनिवार को अपना पहला मैच खेलेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News