शुल्क युद्ध भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने का नया अवसर: जू वेई

चीनी कौंसुल जनरल ने भारत-चीन व्यापार सुधार पर दिया जोर
शुल्क युद्ध भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने का नया अवसर: जू वेई
चीन के कौंसुल जनरल जू वेई
Published on: 

कोलकाता: अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की संभावना है, जिसमें नयी दिल्ली पर लगे 50% से अधिक शुल्क को घटाकर 15%-16% किया जा सकता है। वहीं, चीन के साथ भी वैश्विक व्यापार चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-चीन शिखर सम्मेलन को 'अच्छा सौदा' बताया, हालांकि उन्होंने इसके होने पर भी संदेह जताया।

इसी बीच, महानगर में आयोजित एक व्यापार सम्मेलन में चीन के कौंसुल जनरल जू वेई ने कहा कि जारी शुल्क युद्ध भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने का अवसर हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे चीन और भारत दोनों को नुकसान हो रहा है। इसलिए दोनों देश मिलकर इस समस्या का समाधान खोज सकते हैं।

जू वेई ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ अच्छे रणनीतिक संबंध चाहता है, लेकिन बिना किसी समझौते की कीमत पर नहीं। चीन और भारत 75 वर्षों से अच्छे पड़ोसी हैं और दोनों देश सहयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स में ‘चाइनीज डेस्क’ खोलने की योजना भी बतायी, जिससे दोनों देशों के व्यवसायी व्यापार मेलों में भाग ले सकेंगे।

इसके अलावा, दिल्ली और कोलकाता से भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में छूट देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स, बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स, मर्चेंट्स चैंबर और कोलकाता चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News