नवान्न में विश्व बैंक की उच्चस्तरीय बैठक

बिजनेस कॉन्क्लेव पर चर्चा, संभावित भागीदारी
Nabanna
Nabanna
Published on: 

कोलकाता: विश्व बैंक का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल हाल ही में राज्य सचिवालय नवान्न पहुँचा, जहाँ उसने राज्य के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत के साथ विस्तृत और लंबी बैठक की। सरकारी स्तर पर बैठक के परिणामों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ आगामी बिज़नेस कॉन्क्लेव में भी विश्व बैंक की उपस्थिति की मजबूत संभावना बन रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, निवेश–संभावनाओं, अवसंरचना सुधार, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों तथा आने वाले उद्योग–केंद्रित पहलों पर गहन चर्चा हुई। माना जा रहा है कि विश्व बैंक की संभावित भागीदारी राज्य में निवेश के माहौल को मजबूत करेगी और नये औद्योगिक अवसरों को गति देगी।

राज्य सरकार दिसंबर में होने वाले बिज़नेस–इंडस्ट्रीज़ कॉन्क्लेव को विशेष महत्व दे रही है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी चल रही है। विश्व बैंक प्रतिनिधियों की नवान्न यात्रा को इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में यह उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बैठक से राज्य की विकास परियोजनाओं को नयी दिशा मिलेगी और आने वाले कॉन्क्लेव की प्रभावशीलता भी बढ़ेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News