आज भवानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन

आज भवानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी अब चुनाव प्रचार में उतरने जा रही हैं। भवानीपुर से ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। अब चुनावी अभियान औपचारिक रूप से शुरू होने से पहले ममता बनर्जी भी तैयारी तेज करने जा रही हैं। रविवार शाम चेतला के अहींद्र मंच में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में उम्मीदवार ममता बनर्जी के साथ-साथ तृणमूल के स्टेट प्रेसिडेंट सुब्रत बख्शी , मेयर फिरहाद हकीम सहित भवानीपुर के सभी पार्षद मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक अहींद्र मंच पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भी बीएलए और बीएलए-2 को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। तृणमूल नेतृत्व का लक्ष्य है कि चुनाव से पहले ममता बनर्जी द्वारा भवानीपुर में किए गए कार्यों की जानकारी हर बूथ तक पहुंचाई जाए। इस चुनाव में किस नेता की क्या जिम्मेदारी होगी, इस बारे में आज कार्यकर्ता सम्मेलन में ममता बनर्जी निर्देश दे सकती हैं।

उन्नयन घरे घरे, घरेर मेय भवानीपुर ए...

भवानीपुर सीट के लिए तृणमूल ने अपना नारा तैयार कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने उन्नयन घरे घरे, घरेर मेय भवानीपुर ए...इस नारे को हथियार बनाकर भवानीपुर के हर घर तक जाकर ममता बनर्जी के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के लिए पार्षदों को निर्देश दिया गया है। पार्षद द्वारा प्रचार भी शुरू कर दिया गया है।

एक नजर इस पर

एसआईआर के दौरान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 47,094 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं।

वर्तमान में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विचाराधीन मतदाताओं की संख्या लगभग 14,155 है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in