हावड़ा : अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Women Protest in Howrah Over Non Receipt of Annapurna Scheme Funds
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : अन्नपूर्णा योजना की राशि अब तक बैंक खातों में नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह उदयनारायणपुर में महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कुलटिकारी इलाके में महिलाओं ने सेहागढ़ी-उदयनारायणपुर सड़क पर पेड़ की डालियां रखकर आवागमन रोक दिया। इससे सप्ताह के पहले दिन यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि योजना के तहत कई लाभार्थियों के खातों में राशि भेजे जाने के बावजूद उन्हें अब तक यह सहायता राशि नहीं मिली है। उनका कहना है कि उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने स्थानीय पंचायत और बीडीओ कार्यालय से संपर्क करने का दावा करते हुए कहा कि वहां से उन्हें स्पष्ट समाधान नहीं मिला। सूचना मिलने पर उदयनारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में आमता के एसडीपीओ ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in