रील के लिए बना रही थी फांसी पर लटकने का वीडियो, महिला की बच्ची के सामने गई जान

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बा के करुइहा पुरवा में फांसी का दृश्य दिखाने के लिए रील बनाने के चक्कर में एक महिला की अपनी चार की बेटी के सामने ही मौत हो गई।
रील के लिए बना रही थी फांसी पर लटकने का वीडियो, महिला की बच्ची के सामने गई जान
Published on

बांदाः सोशल मीडिया पर रील बना कर लोगों की नजर में आने का चलन जान पर आफत बन रहा है। अब तक कई लोग रील के चक्कर में अपनी जान गवां चुके हैं। एक बार फिर से ऐसी घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में घटी है।

बांदा जिले के बबेरू कस्बा के करुइहा पुरवा में फांसी का दृश्य दिखाने के लिए रील बनाने के चक्कर में एक महिला की अपनी चार की बेटी के सामने ही मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में लोगों को सकते में डाल दिया है।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। बबेरू कस्बे के करुइहा पुरवा मोहल्ले में मोहिनी (27) की फंदे से लटककर मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सिंह ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने एक रील के लिए फांसी का दृश्य दोहराने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

बेटी को कहा था वीडियो शूट करने को

उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह ‘गूगल’ और ‘फेसबुक’ में बार-बार फंदा लगाने के तरीके खोज रही थी। घटना के समय मौके पर मौजूद महिला की चार साल की बेटी ने भी यही बात बताई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे इसका वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा था।

साड़ी का फंदा बनाकर रील बनाने की कोशिश

मोहिनी के पति ने अपनी बेटी के बयान की पुष्टि करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने बेटी को मोबाइल देकर वीडियो बनाने के लिए कह दिया और वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी का रील बनाने लगी। अधिकारी ने बताया कि मोहिनी के बेहोश होने पर बच्ची रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in