दिल्ली में फुट ओवरब्रिज ढहने से महिला की मौत

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक ‘फुट ओवरब्रिज’ के ढह जाने से एक महिला नीचे नाले में गिर गई। बाद में खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद किया गया।
नाले में गिरे हुए फुटओवर ब्रिज से उतर कर बचाव कार्य करते लोग।
नाले में गिरे हुए फुटओवर ब्रिज से उतर कर बचाव कार्य करते लोग।
Published on

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक ‘फुट ओवरब्रिज’ के ढह जाने से एक महिला नीचे नाले में गिर गई। बाद में उसका शव बरामद किया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे सुबह करीब 9:30 बजे ‘ओवरब्रिज’ के ढहने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त ‘फुट ओवरब्रिज’ पर एक महिला थी, जो नीचे नाले में गिर गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकाल एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल को तुरंत उसकी तलाश में लगाया गया। तलाशी के दौरान उसका शव बरामद किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बोट क्लब की बचाव टीमें एक ऑपरेशन चला रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुल टूटने के बाद कहीं और लोग तो नाले में नहीं गिर गए हैं। यह घटना इस साल राष्ट्रीय राजधानी में गड्ढों से जुड़ी मौतों की एक पूरी शृंखला के बाद सामने आई है। यह इस बात का संकेत है कि कई इलाकों में सड़क निर्माण के लिए ठेके के नियमों और ट्रैफिक पुलिस की शर्तों के तहत तय किए गए बुनियादी सुरक्षा उपायों की कमी है।

अधिकारियों ने आगे किसी भी घटना को रोकने और बचाव कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से क्षेत्र में घेराबंदी की है। फुट ओवरब्रिज के ढहने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

नाले में गिरे हुए फुटओवर ब्रिज से उतर कर बचाव कार्य करते लोग।
हरदीप पुरी की बेटी को कोर्ट से बड़ी राहत

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in