मोदी-ममता ने किन शब्दों के साथ दीं होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्ली कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की। मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।”

इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बुधवार को राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह त्योहार हर घर को खुशियों और रंगों से भर दे।’’ राज्य में मंगलवार को ‘डोल यात्रा’ मनाई गई, जबकि होली बुधवार को मनायी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in