

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस तपव्रत चक्रवर्ती ने राज्य से सवाल किया कि क्या आप ढांचे को हटाएंगे या पुलिस से कहना पड़ेगा। सेवाश्रय को लेकर दायर पीआईएल की सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस ने यह सवाल किया। उनके साथ जस्टिस अतरूप बनर्जी भी थे।
फलता में रहने वाले एडवोकेट अमीनुद्दीन खान ने यह पीआईएल दायर की है। इसमें कहा गया है कि फलता के एक पार्क में सेवाश्रय के ढांचे की स्थापना की गई है। डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने फलता में इस तरह की दो ढांचों का निर्माण कराया है। फलता के वीडियो ऑफिस के पास ही एक पार्क है जिसमे सेवाश्रय की स्थापना की गई है। इसमें बच्चे फुटबॉल खेलते हैं लोग टहलने आते हैं। इस ढांचे के कारण यह सब बंद हो गया है। इस पार्क में प्रतियोगिताओं के साथ सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता था। हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से पिटीशन को वापस ले लिया गया। डिवीजन बेंच ने इस नये सिरे से पिटीशन दायर करने के लिए लीव दी है।