बंगाल में जीत का जश्न थमेगा? चुनाव आयोग की नई एडवाइजरी

विजय जुलूस पर सीधा बैन नहीं, लेकिन शांति बनाए रखने की अपील
बंगाल में जीत का जश्न थमेगा? चुनाव आयोग की नई एडवाइजरी
Published on

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच राजनीतिक दलों में उत्साह बढ़ता दिख रहा है, लेकिन जीत के जश्न को लेकर Election Commission of India ने अहम सलाह जारी की है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ किया है कि विजय जुलूस निकालने पर कोई सीधा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को आज इस तरह के जश्न से बचने की सलाह दी है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का मानना है कि मतगणना के दिन संवेदनशील माहौल रहता है, ऐसे में किसी भी तरह के जुलूस या उत्सव से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए सभी दलों से संयम बरतने की अपील की गई है।

अगर कोई पार्टी विजय जुलूस निकालना चाहती है, तो उसे पहले आयोग से अनुमति लेनी होगी। बिना इजाजत किसी भी तरह का जश्न मनाने की अनुमति नहीं होगी।

गौरतलब है कि शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में चुनाव आयोग का यह कदम शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in