बेटे की शादी में नहीं जा पाएंगे ट्रंप? बोले- "गया तो मारा जाउंंगा"

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा— जाऊं या न जाऊं, दोनों ही हालत में होगी आलोचना
बेटे की शादी में नहीं जा पाएंगे ट्रंप? बोले- "गया तो मारा जाउंंगा"
Published on

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump इन दिनों ईरान से जुड़े तनाव में व्यस्त हैं, जिसके चलते उनके सामने एक निजी दुविधा भी खड़ी हो गई है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह अपने बेटे Donald Trump Jr. की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात में शादी की टाइमिंग ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के अंत में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी पाम बीच की सोशलाइट Bettina Anderson से होने जा रही है, लेकिन ईरान से जुड़े मुद्दे के कारण उनका शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

‘मेरे सामने ईरान जैसा बड़ा मुद्दा’

ट्रंप ने साफ कहा, “मेरा बेटा चाहता है कि मैं शादी में आऊं, लेकिन मेरे सामने ईरान जैसा बड़ा मुद्दा है, इसलिए यह सही समय नहीं है।”

उन्होंने हल्के अंदाज में मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मेरी आलोचना होगी और अगर नहीं जाता हूं तो भी मुझे घेरा जाएगा—और ऐसा करने वाली ‘फेक न्यूज’ ही होगी।”

शामिल होने की कोशिश करेंगे

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और मीडिया की कड़ी नजरों के बीच समय निकालना आसान नहीं है।

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान दिखाता है कि वैश्विक राजनीति कभी-कभी निजी जिंदगी पर भी भारी पड़ जाती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in