'हत्या कर बैग में भर देंगे', Md.Shami को मिली धमकी

ईमेल के जरिए दी गई धमकी
'हत्या कर बैग में भर देंगे', Md.Shami को मिली धमकी
Published on: 

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी 2 ईमेल के जरिए दी गई। शमी के भाई हसीब ने बताया कि राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से धमकी आई है। पहली मेल 4 मई की शाम को तथा दूसरी मेल 5 मई की सुबह आई है। मेल में लिखा है, 'एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो मैं शमी की हत्या कर बैग में भर देंगे।

सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। मामले में हसीब की शिकायत पर अमरोहा पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मोहम्मद शमी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेल रहे हैं। धमकी भरे मेल में लिखा है, 'अरे शमी, हम तुम्हें मार देंगे और बैग में भर देंगे। अगर हम तुम्हें मार देंगे तो ए प्रभाकर डर जाएगा। हमें बेंगलुरू के रामपुरा में रहने वाले प्रभाकर से एक करोड़ रुपये चाहिए। प्रभाकर ने हाल ही में अपने बेटे दिविज की शादी करवाई और हमारी एक करोड़ की नकदी अपनी बहू के घर में छिपा दी। प्रभाकर की पत्नी का नाम लक्ष्मी है। प्रभाकर अपने बेटे की शादी के बाद से हमारा फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती, हम कर्नाटक सरकार को चुनौती देते हैं।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in