अयोध्या विस्फोट के आरोपी अब्दुल रहमान की जेल में कैसे हो गई हत्या?

जम्मू-कश्मीर से फरीदाबाद जेल में स्थानांतरित किये गए अरुण चौधरी नाम के एक कैदी ने आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की कथित तौर पर हत्या कर दी।
अयोध्या विस्फोट के आरोपी अब्दुल रहमान की जेल में कैसे हो गई हत्या?
Published on

फरीदाबादः फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में बंद आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की कारागार परिसर में झड़प के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हाल में जम्मू-कश्मीर से इस जेल में स्थानांतरित किये गए अरुण चौधरी नाम के एक कैदी ने रहमान की कथित तौर पर हत्या कर दी। जेल में रविवार रात दो कैदियों के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई।

जम्मू कश्मीर निवासी चौधरी ने रहमान पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कैदियों के बीच हुई झड़प के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर निवासी रहमान 2025 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद था। उसे गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ता और हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद के पास पाली गांव से पकड़ा था। रहमान के खिलाफ फरीदाबाद के डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। उसकी गिरफ्तारी के समय, अधिकारियों ने बताया था कि रहमान अयोध्या में विस्फोट को अंजाम देने की साजिश में शामिल था।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया था कि उसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का संदेह है। सूत्रों ने बताया था कि हरियाणा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक ‘स्लीपर सेल’ रहमान की सहायता कर रहा होगा क्योंकि वे उसे हथगोला मुहैया करा रहे थे। हालांकि, रहमान के माता-पिता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी भी आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in